माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाई सत्तू तीज

बिलासपुर.माहेश्वरी महिला मंडल ने रविवार 14 अगस्त को सत्तू तीज (कजली तीज) धूमधाम से मनाई। यह पर्व मूल रूप से राजस्थान का है। सुहागन महिलाएं अखंड सुहाग के लिए लड़कियां अच्छा घर वरके लिए यह व्रत को करती हैं।दिनभर निर्जला व्रत रहकर शाम को नीमड़ी की पूजा कर सत्तू का भोग लगाते हैं । कहानी सुन आरती कर रात्रि में चंद्रमा का दर्शन कर अघ्र्य दिया जाता है । पर्व का समापन किया जाता है। शादी कीपहली तीज मायके में किी जाती है । उसके ससुराल से सिंघारा आता है । बागों में झूला डाल सभी झूला झूलते हैं । उध्यापन कर सुहागन को सत्तू बांटा जाता है इस पूजा में समाज के सभी महिलाओं ने अपने घरों में पूजा व्रत किया। इस अवसर पर समाज की गीता, शांता, विनीता, ममता, किरण, सरिता, नीता, संगीता, सरोज, शीला, सुजीता, मीना, आरती, नीलम, अंजना, चारु, पूजा, अर्पिता, सोनाली, सौम्या सभी सखियों ने पूजा की।

टिप्पणियाँ