डॉ शिवकृपा मिश्र: कोरोना के हाहाकार से बचाएंगे त्योहार, घर में उत्सव मनाकर बचाएं संसार!
डॉ शिवकृपा मिश्र : आज भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचाया हुआ है। एसी स्थिति से निबटने में हमारे तीज, त्योहार और उत्सव काफी कारगार हैं। एक सुप्रसिद्ध चिकित्सक का भी कहना है कि दुनिया में सबसे बड़ी पैथी सिम्पैथी है। किसी रोग के इलाज में बड़े से बड़े चिकित्सक फेल हो जाते हैं लेकिन गांव का एक वैद्य भी सिम्पैथी से इलाज करने में कामयाब हो जाता है। वैसे भारत में हर दिन कोई न कोई त्योहार होता ही है। हमारे यहां सप्ताह के सात दिन में नौ त्योहारों की भी बात कही गई है। तो आइए! मई माह में घरों में सुरक्षित रहकर त्योहार व उत्सव मनाएं जिससे कोरोना महामारी किसी का कुछ भी बिगाड़ न सके। मई में भी कम नहीं हैं त्योहार सनातन धर्म में त्योहारों का अपना एक खास महत्व है। इन त्योहारो से मन में उत्साह का संचार होता है। मनोबल बढ़ता है जो कोरोना से लडऩे में अत्यंत कारगर है। ं इस महीने में सीता नवमी भी मनाई जाएगी। इनके अलावा श्री नृसिंह जयंती और वैशाख बुध पूर्णिमा भी मई में मनाई जाएगी।। 7 मई वरुथिनी एकादशी बैशाख की इस एकादशी को व्रत रखकर भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा की जाती...